
जबलपुर। बागमती एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री गिरकर घायल हो गया जिसकी जानकारी जबलपुर मंडल रेल प्रशासन को लगी तो नरसिंहपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराकर उपचार कराया गया। सूत्रो द्वारा बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 12577 बागमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्री रितेश कुमार (18 वर्ष), दानापुर से बेंगलुरु के दौरान ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। यात्री के पैर के अंगूठे में चोट लगने तथा रक्तस्राव होने की सूचना डिप्टी एसएस कॉमर्शियल नरसिंहपुर से प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर यात्री को तत्काल अटेंड किया गया।
समय पर मिला इलाज
मौके पर उपस्थित रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे द्वारा यात्री का चिकित्सीय परीक्षण किया गया, जिसमें दोनों पैरों में चोट एवं रक्तस्राव पाया गया। चिकित्सक द्वारा तुरंत बेटाडीन से ड्रेसिंग कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा यात्री को सावधानीपूर्वक आगे की यात्रा करने की सलाह दी गई। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने पर यात्री ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
