नीट पेपर लीक: राजस्थान पुलिस ने नासिक के युवक को किया गिरफ्तार, सीहोर की यूनिवर्सिटी से जुड़े तार

सीहोर। नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक निवासी शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है. आरोपी का संबंध सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बताया जा रहा है, जिसके बाद मामले के तार सीहोर से भी जुडऩे की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार शुभम खैरनार ने वर्ष 2021 में विश्वविद्यालय के आयुर्वेद चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था. हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों के बीच राजस्थान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. इधर, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले से दूरी बनाते हुए कहा है कि शुभम का संस्थान से केवल नाममात्र का संबंध रहा है. विश्वविद्यालय के कुलगुरू मुकेश तिवारी ने बताया कि प्रवेश लेने के बाद शुभम कभी विश्वविद्यालय नहीं आया. न ही उसने किसी परीक्षा में भाग लिया और न ही किसी शैक्षणिक गतिविधि में उसकी उपस्थिति दर्ज हुई. फिलहाल मामले की जांच जारी है और राजस्थान पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है. वहीं बुधवार को थाना कोतवाली प्रभारी रविन्द्र यादव श्री सत्यसाईं विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां कुलगुरू व स्टाफ के बयान लिए. इसके अलावा शुभम खैरनार के शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रतिलिपि भी साथ लेकर गए हैं.

Next Post

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के दिग्गज, मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचे

Wed May 13 , 2026
लखनऊ, 13 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। भाजपा और सपा के कई बड़े नेता प्रतीक को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव […]

You May Like