नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के आठवें दिन की शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई है। विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा है।
राम मंदिर दान गबन और चुनाव सुधारों पर चर्चा की मांग
सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर में दान के पैसों में कथित गबन पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया है। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने चुनाव सुधारों और जल विवाद जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा की मांग उठाई है।
लोकसभा में अमेंडमेंट बिल पर बहस और राहुल गांधी का भाषण संभावित
सदन में ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026’ पर चर्चा जारी है और इस महत्वपूर्ण बहस के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपना संबोधन दे सकते हैं।

