न्यू सियागंज में सड़क हादसा, रिक्शा चालक घायल

इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र के न्यू सियागंज में बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके से गुजर रहे दो युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.रात में रवि वर्मा और अभिषेक नामक युवक न्यू सियागंज से गुजर रहे थे.

उन्होंने देखा कि सड़क पर खून से लथपथ एक युवक पड़ा है और पास ही उसका रिक्शा खड़ा है, दोनों तुरंत उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोट है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. एमवाय अस्पताल से सूचना मिलने पर एमजी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस रिक्शा के नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

Next Post

इंदौर को मिलीं 57 नई डायल-112 गाड़ियां

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: जिले की सड़कों पर शनिवार सुबह सायरन बजाती हुई पुलिस की नई फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं. डायल-100 के स्थान पर शुरू की गई डायल-112 सेवा के तहत इंदौर को 57 गाड़ियां मिली हैं. ये सभी वाहन डीआरपी लाइन पहुंचने से पहले शहर के मुख्य […]

You May Like