सागर जिले में आषाढ़ की धमाकेदार शुरुआत: गढ़ाकोटा में रिकॉर्ड 6 इंच बारिश, रहली में 3 इंच बरसे बदरा

सागर: जून माह के अंतिम दिन और आषाढ माह के पहले मंगलवार को झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बीती रात से ही आसमान मे बादलो की गड़गड़ाहट के साथ जम कर बारिश हुई। सागर जिले के गढ़ाकोटा मे 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग और भू संसाधन प्रबंधन से जारी आंकडो के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले के सभी क्षेत्रो मे लगभग 36 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो कि एक इंच से अधिक है।

गढ़ाकोटा मे 160.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जो कि 06 इंच से अधिक है तो वही रहली मे 88 मिमी बारिश दर्ज की गई जो कि लगभग तीन इंच है। वही सागर नगर मे 42.6 मिमी बारिश हुई जो कि डेढ़ इंच से अधिक है। इसके साथ ही बण्डा मे 44 मिमी, शाहगढ मे 6 मिमी, देवरी मे 26.2, केसली मे 26.4, खुरई मे 14 और मालथौन मे 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है।जैसीनगर मे 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। जून माह मे अब तक सर्वाधिक बारिश गढ़ाकोटा मे 194 और सागर मे 151 मिमी दर्ज हो चुकी है। जिले मे जून माह की औसत बारिश 4 इंच रही है।

Next Post

जनरल धीरज सेठ ने नये सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

Tue Jun 30 , 2026
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को 31 वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें जनरल उपेंद्र द्विवेदी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गयी है जो चार दशक से भी लंबी सेवा के बाद आज सेवानिवृत हो गये। जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, […]

You May Like