दमोह:मंगलवार से जिला अधिवक्ता संघ दमोह की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई.10 जुलाई को अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष सचिव, सहसचिव, पुस्तकालय प्रभारी, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होगे.
निर्वाचन अधिकारी चरणजीत वाद्यवा ने बताया कि इस निर्वाचन में कुल 585 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है, मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, 27 जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 29-30 जून को नामांकन वापसी 10 जुलाई को मतदान और 11 जुलाई को अधिवक्ता संघ के सेंट्रल हाल में मतगणना होगी.चुनाव सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में निष्पक्ष संपन्न कराया जायेगा.
