भजियापार की किरण रहांगडाले कृषि के लिए बना रही है जैविक एवं प्राकृतिक दवाईयां 

बालाघाट। कटंगी विकासखंड के ग्राम भजियापार की आजीविका मिशन के उज्जवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी किरण रहांगडाले जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए किसानों की मददगार बन रही है । उनके द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खाद के साथ ही जैविक कीटनाशक और दवाईयां बनाई जा रही हैं। किरण स्वनिर्मित कीटनाशक और दवाईयों का उपयोग अपने खेत में करने साथ ही उनका विक्रय भी कर रही है। किरण के कार्यों और प्राकृतिक खेती के प्रति उसकी लगन व परिश्रम को देखते हुए कृषि विभाग ने किरण रहांगडाले को प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़ लिया है। अब किरण क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। खेत की फसल में कीट बीमारियों का प्रकोप होने पर किसान भी किरण के पास जैविक उपाय पूछने के लिए पहुंचते हैं।

Next Post

एंजेल पैराडाइज स्कूल में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

Sat Aug 16 , 2025
चाचौड़ा। नगर के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय एंजेल पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा माहेश्वरी रहीं, वहीं प्राचार्य कमलेश कुमार शर्मा, प्रशासक श्रीमती अनीता मुलिक एवं संचालक रूपेश माहेश्वरी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम […]

You May Like