सिद्धिकगंज के धरमपुरी में दोहरा हत्याकांड: जमीनी रंजिश में ताऊ ने की भतीजे और भतीजी की जघन्य हत्या

आष्टा: सिद्धुकगंज थाना अंतर्गत ग्राम धरमपुरी में डबल मर्डर होने से ग्राम सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़े पिता ने अपने ही भतीजा और भतीजी की जघन्य हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित थाना प्रभारी आदि मौके पर पहुंचे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुरी में जगदीश मालवीय की 20 वर्षीय पुत्री शीतल एवं 19 वर्षीय पुत्र कुलदीप की उनके ही बड़े भाई अर्थात मृतक के बड़े पिताजी हरिसिंह मालवीय ने जघंय हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसडीओपी दामोदर गुप्ता, सिद्धिकगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल आदि मौके पर पहुंचे।हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Next Post

गूलर के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Fri Mar 6 , 2026
सिंगरौली/देवसर: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिनी में आज 6 मार्च को एक युवक का शव गूलर के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम विशाल साकेत (30 वर्ष) पिता शंकर लाल साकेत निवासी जोगनी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के […]

You May Like