विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कुल एक लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के स्वर्णकार कॉलोनी एवं न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में 25 और 31 अक्टूबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों प्रकरणों में गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने तकनीकी वीडियो फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास माली पिता सुखदीन माली उम्र 32 वर्ष निवासी नहर कॉलोनी बस स्टैंड, अशोकनगर शामिल है तो वहीं आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बीना एवं अशोकनगर में अपराध पंजीबद्ध पाए गए हैं।
