दतिया:दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी बढ़त लगातार मजबूत कर ली है। छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर 1,478 वोटों की बढ़त बनाई, जिसके बाद उनकी कुल बढ़त 1,786 वोट हो गई। इसके बाद सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस की बढ़त में और इजाफा हुआ और पार्टी करीब 2 हजार वोटों की अतिरिक्त बढ़त हासिल करते हुए कुल 3,800 वोट से आगे निकल गई।
छठे राउंड के मतों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को 4,809 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,331 वोट तथा आजाद समाज पार्टी (आसपा) के दामोदर यादव को 914 वोट मिले। लगातार बढ़त बढ़ने से कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा के सामने अंतर कम करने की चुनौती बनी हुई है। अब सभी की नजरें आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जो उपचुनाव के अंतिम परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट करेगी।
