दुकानदारों से कराई गई गंदगी साफ, काटे चालान 

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर स्वास्थ्य और अतिक्रमण दस्ते द्वारा नगर निगम के संभाग क्रमांक 2 (कछपुरा) अंतर्गत आने वाले वीरेंद्रपुरी वार्ड के त्रिपुरी चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी और अतिक्रमण हटाकर मार्ग को भी सुगम बनाया गया।

कार्रवाई के संबंध में अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमन चतुर्वेदी ने बताया कि स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर एक विशेष कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य और अतिक्रमण दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न केवल अवैध ठेले वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की, बल्कि एक अनूठी पहल के तहत उन ठेले वालों से ही उस स्थान की सफाई भी कराई।

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण और शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए उन दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर जुर्माना लगाया गया जो कचरा सड़क पर फेंक रहे थे। प्रशासन का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का एहसास कराना था। नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा उसी स्थान पर गंदगी फैलाई गई या अवैध कब्जा किया गया, तो सामान ज़ब्ती के साथ-साथ और भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

ई- निबंधन को आसान बनायेंगी डिजिटल दीदी, ग्रामीणों को ऑनलाइन पंजीकरण के प्रति करेंगी जागरूक

Mon Dec 29 , 2025
पटना, 29 दिसंबर (वार्ता) बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में ई- निबंधन (ऑनलाइन पंजीकरण) की प्रक्रिया को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिये मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन समिति (जीविका) के संयुक्त प्रयास से अब साक्षर जीविका दीदियां गांव- गांव जाकर ई- निबंधन करायेंगी […]

You May Like