सिडनी में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

सिडनी 07 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को पुलिस द्वारा पीछा की जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने कल रात करीब 11:55 बजे हंटर क्षेत्र में सिडनी से 190 किलोमीटर उत्तर में एक राजमार्ग पर तेज़ गति से जा रही एक कार को रुकने का संकेत दिया , लेकिन कार चालक कथित तौर पर निर्देशानुसार नहीं रुका, तो कार का पीछा किया गया।

दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर चालक और आगे बैठा 17 वर्षीय एक व्यक्ति मलबे में फंस गए। दोनों को एम्बुलेंस चिकित्साकर्मी द्वारा बाहर निकाला गया और उनका इलाज किया गया, लेकिन आगे बैठे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया।

कार में पीछे बैठे एक महिला सहित तीन लोगों को भी घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया।

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने एक बयान में कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि इस कार को शनिवार शाम पांच बजे के बाद चुराया गया था।

Next Post

गेहूं-चावल नरम; खाद्य तेलों में घटबढ़, चीनी और दालें भी सस्ती

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह मंदी रही। चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी गिरावट रही। खाद्य तेलों में घटबढ़ देखी गयी जबकि चीनी और दालों में साप्ताहिक नरमी का रुख रहा। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल […]

You May Like