ग्वालियर वेयरहाउस में ट्रांसपोर्टर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को जूते से पीटा

ग्वालियर।:पुरानी छावनी इलाके में नागरिक आपूर्ति निगम के वेयरहाउस में डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ ट्रांसपोर्टर ने मारपीट की। जूते से पीटा, फिर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रांसपोर्टर अपना जूता निकालता दिख रहा है और डाटा एंट्री ऑपरेटर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मारपीट, एससी-एसटी एक्ट व धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकाने की घटना हुई है, इसके चलते नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों द्वारा ट्रांसपोर्टर को भी नोटिस जारी किया है। उस पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।
थाटीपुर स्थित दुल्लपुर का रहने वाला कपिल जाटव डाटा एंट्री ऑपरेटर है। पुरानी छावनी स्थित वेयरहाउस में उसकी ड्यूटी है। पिछले कई दिनों से राशन का परिवहन करने वाला ट्रांसपोर्टर प्रेमनारायण पाल निवासी पुरानी छावनी उसे धमका रहा है। राशन में गड़बड़ी न हो इसके चलते डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा विशेष निगाह रखी जाती है। ट्रांसपोर्टर ने बीते रोज तो मारपीट कर दी। जूता निकाल लिया और अभद्रता की। कपिल जाटव द्वारा पुरानी छावनी थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

भोपाल मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट जारी, रिहायशी कमर्शियल यूज पर क्या मिलेगी राहत?

Sun Sep 27 , 2026
भोपाल: मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट जारी हो गया है। करीब 45 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस प्लान में आने वाले दो दशकों के लिए शहर के विकास की दिशा तय करने की कोशिश की गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है—रिहायशी इलाकों में […]

You May Like