
महिदपुर। रावला घाट पर रविवार को क्षेत्र में सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया। यहां पानी में एक महिला और पुरुष के शव संदिग्ध अवस्था में आपस में बंधे हुए मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला रहस्यमयी प्रतीत हो रहा है, क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
पुलिस फिलहाल शवों की शिनाख्त और दोनों की पृष्ठभूमि पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
