
राजगढ़ जिले के जीरापुर थानांतर्गत बुधवार कि रात लगभग एक बजे चामुण्डा ढाबा पर शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया. नशे की हालत में आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बेरहमी से चाकू गोंदा जिससे दीपक नामक युवक की मोत हुई. घटना में घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे बाहर रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत अपने जीजा के साथ खाना पार्सल ले रहे थे और आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ. पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चामुंडा ढाबा छापीहेडा रोड पर हुए रात्रि में विवाद कि शिवनारायण मालवीय पिता जगन्नाथ प्रसाद मालवीय उम्र 38 साल निवासी बटावदा ने थाना मे रिपोर्ट कर बताया कि में 10 जुलाई के रात्री 01 बजे अपने सालें संजु उर्फ दीपक मालवीय पिता बापुलाल मालवीय उम्र 30 साल एवं श्याम मालवीय पिता बापुलाल मालवीय निवासी मुंदडा कालोनी के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था. ढाबे वाले ने बोला कि समय ज्यादा हो गया है. खाना पैक कर देते है. तब हम जीजा साले ढाबे के पीछे तरफ जाकर बैठ गये. वहां पर पहले से ढाबें पर बैठे सोनू सोनी पिता सुरेश सोनी निवासी आवास कालोनी, मोनू परमार पिता पप्पु परमार निवासी आवास कालोनी, श्रीओम मंडलोई पिता रतनलाल मंडलोई निवासी आवास कालोनी, वीरम सौंधिया पिता दरियाब सिंह निवासी तमोलिया, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पिता मांगीलाल सौध्या निवासी बटावदा मौजूद थे. इन लोगों ने युवक दीपक मालवीय पर चाकुओं से हमला किया जिसमें उसकी झालावाड़ में मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने शव को सडक़ पर रखकर करीब 3 घंटे चक्काजाम किया. पुलिस ने 5 आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. 1 आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि 4 अन्य फरार है.
