जमीन विवाद पर से दो सगे भाईयो की हत्या

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत ग्राम चांदवर मे जमीन विवाद पर से दो सगे भाईयो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है और आरोपी चाचा व चचेरे भाई को पुलिस अभिरक्षा मे ले लिया है। सानौधा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की शाम को चांदवर निवासी सगे भाई दीपेश धानक उम्र 20 वर्ष और आकाश धानक उम्र 18 वर्ष पर चाचा सुरेश धानक और चचेरे भाई सचिन धानक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनो भाईयो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया और रात मे ही आपरेशन के बाद दोनो की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनो को सौप दिए गए। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा और चचेरे भाई को अभिरक्षा मे ले लिया है।

Next Post

बैतूल की जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे बंदी की मौत

Sat Nov 29 , 2025
बैतूल। जिला जेल में सजा काट रहे एक बंदी की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक को कुछ ही दिनों में रिहाई मिलने वाली थी। शनिवार को बंदी को अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे […]

You May Like