एक साथ दो स्थानों पर आगजनी

टीकमगढ़: रविवार देर रात दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मां लक्ष्मी पैलेस के पास स्थित कुशाग्र जैन के घर में बने गोदाम के बाहर हुई। यहां खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। दूसरी घटना पुरानी टेहरी में बने बंडा नाले में हुई। आसपास के लोग नाले में कचरा फेंक देते हैं। देर रात कचरे में आग लग गई। इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मंडी रोड पर मां लक्ष्मी पैलेस होटल के बगल में बनी गली में कुशाग्र जैन ने गोदाम बना रखा है। रविवार देर रात गोदाम के बाहर अपनी कार में घरेलू गैस सिलेंडर की रेसलिंग कर रहा था। इसी दौरान आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एसडीओपी राहुल कटरे को जानकारी दी गई। टीआई पंकज शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। जांच में सामने आया कि रिहायशी कॉलोनी में एक व्यापारी ने अवैध रूप से गोदाम बना रखा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।

Next Post

डालमिया भारत ने 4.95 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) सीमेंट निर्माता कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने वित्त वर्ष 25 के लिए 4.95 करोड़ टन उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने 30 मार्च 2025 से बिहार में रोहतास सीमेंट वर्क्स प्लांट में अतिरिक्त […]

You May Like