सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने गुरुवार देर रात शहर के बस स्टैंड, वैढ़न यात्री प्रतीक्षालय, रैन बसेरा एवं सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी पाए जाने पर स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित करने के दिए निर्देश
बस स्टैंड परिसर में गंदगी, अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित स्वच्छता व्यवस्था देख आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित विभाग को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने नगर निगम के स्वच्छता वाहनों से नियमित अनाउंसमेंट कराने तथा सभी दुकानों में अनिवार्य रूप से डबल डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने वाले दुकानदारों एवं जिम्मेदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
