
ग्वालियर/मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को ग्वालियर चंबल अंचल के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल आए। विमानतल पर सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुरैना एवं भिण्ड में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर शाम को सीएम पुनः ग्वालियर विमानतल पहुँचे और यहां से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया।
ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री को विदाई देने के लिये सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, अनिल सांखला, अभय चौधरी, विनय जैन, राजू पलैया, दीपक शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू, जवाहर प्रजापति व अशोक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदाई देने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर तथा सर्वश्री शिवराज यादव, दीपक शर्मा, जवाहर प्रजापति व राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की विदाई के समय प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक असित यादव, प्रभारी कलेक्टर सोजान सिंह रावत, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अपर जिला दण्डाधिकारी सी बी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
*मुरैना हैलीपेड पर सांसद तोमर ने सीएम-प्रदेशाध्यक्ष ने दी विदाई*
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार की शाम मुरैना में पांचवीं बटालियन स्थित हैलीपेड पर विदाई दी गई। दोपहर में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी मुरैना पहुंचे। इस दौरान चंबल संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, मुख्य वन संरक्षक लोवित भारती, डीआईजी सुनील कुमार जैन, एसपी धर्मराज मीणा, डीएफओ हरिश्चन्द्र बघेल सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
