शापिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण आज

सीहोर। शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नपा द्वारा भोपाल नाके पर निर्मित राजा भोज शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण आज किया जाएगा.

दो करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस आधुनिक कॉम्पलेक्स के निर्माण से शहर को एक नया और व्यवस्थित व्यावसायिक केंद्र मिलने जा रहा है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण से व्यापारियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण मिलेगा. शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 40 दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं. कॉम्पलेक्स के शुरू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

 

Next Post

टीम ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

Sun Jul 26 , 2026
सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग की […]

You May Like