
जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जबलपुर महानगर द्वारा सत्यप्रकाश विद्यालय में एक चतुर्थ कक्षा के विद्यार्थी के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप ने विद्यालय प्रशासन पर घटना के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने तथा विद्यार्थी की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जबलपुर महानगर ने विद्यालय प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य विद्यार्थी को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
