सोनिया गांधी की हालत अस्पताल में स्थिर

नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

श्रीमती गांधी को पेट में दर्द की शिकायत के कारण रविवार रात यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि 78 वर्षीय श्रीमती गांधी की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

श्रीमती गांधी की पिछले सप्ताह भी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गयी थी।

Next Post

पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने निकाली रैली

Mon Jun 16 , 2025
सिंगरौली: न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी, महामंत्री संक ठा प्रसाद शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सावले समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और यूपीएस योजना […]

You May Like