सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात सहित गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गंगामैया मुकुल टेंट हाउस के पास स्थित एक सूने मकान को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था।
पुलिस के अनुसार, गंगामैया निवासी ओमवती यादव बीति घर पर ताला लगाकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गोसलपुर गई थीं।

रविवार सुबह जब वह वापस घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी 18,000 रूपए, सोने की झुमकी और चांदी की एक जोड़ी पायल, मिक्सी और एचपी कंपनी का भरा हुआ गैस सिलेंडर, बर्तन गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Next Post

वर्षों से फरार 105 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

Mon Jun 1 , 2026
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने गुंडे बदमाशों की धरपकड़ की। कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 105 गैर म्यादी वारंटियों एवं 54 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 32 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर […]

You May Like