परदेशीपुरा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।परदेशीपुरा गली नंबर 3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपने बच्चों को दूध लेने बहाने से बाहर भेजा था। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान एकनाथ बाघ और उनकी पत्नी रोहणी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला गहरे पारिवारिक विवाद का नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब घर के दोनों बच्चे सोकर जागे, तो पिता एकनाथ ने उन्हें पैसे देकर बाहर से दूध लाने के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि बच्चों के जाने के तुरंत बाद एकनाथ और रोहणी के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस को रोहणी के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था।करीब 20 मिनट बाद जब मासूम बच्चे दूध लेकर घर लौटे, तो अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। पिता एकनाथ फंदे पर लटका हुआ था और मां का शव जमीन पर बेसुध पड़ा था। चौंकाने वाली बात यह है कि फंदे पर लटके एकनाथ के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुँची। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को आशंका है कि एकनाथ ने पहले रोहणी का गला घोंटकर या अन्य तरीके से हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

Next Post

खाते में वेतन डालकर वापस लेते हैं ठेकेदार, जांच के लिए कलेक्टर की चौखट पर पहुंचे श्रमिक

Tue Mar 10 , 2026
सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, वेतन कटौती और सीएमपीएफ राशि में अनियमितताओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन आज भी जारी रहा। आक्रोशित मजदूर रैली के रूप में जिला मुख्यालय बैतूल पहुंचे और कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक को […]

You May Like