सिंगरौली: न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी, महामंत्री संक ठा प्रसाद शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सावले समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और यूपीएस योजना को विसंगति पूर्ण बताया। वहीं, शिक्षकों ने रैली निकालकर ज्ञापन दिया। उनकी मांगें थीं ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त हो, क्रमोन्नति का पे एरियर शीघ्र मिले, संलग्नीकरण समाप्त हो, तथा एनसीएल, एनटीपीसी क्षेत्र में आवास और मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए।
