रायसेन: शिक्षक संघ चुनाव में राजेंद्र अध्यक्ष, सत्येंद्र सचिव, सत्यप्रकाश कोषाध्यक्ष बने

रायसेन।मप्र शिक्षक संघ रायसेन तहसील इकाई के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए गए। तहसील इकाई के निर्वाचन में तहसील अध्यक्ष राजेंद्रसिंह बघेल सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई। शिक्षक संघ की रायसेन तहसील इकाई के निर्वाचन शहर के स्वामी शिवोम तीर्थ स्कूल मुखर्जी नगर में कराए गए। निर्वाचन बैठक के सम्मेलन में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उम्मेद सिंह ठाकुर, जिला संयोजक गिरीश चंदेल, सह संयोजक सुरेंद्र आगरे, निर्वाचन अधिकारी मनोज नायक एवं पर्यवेक्षक शिवराज यादव मौजूद रहे। जिला संयोजक गिरीश चंदेल ने शिक्षक संघ की कार्ययोजना सभी सदस्यों को समझाई। बैठक का संचालन शिक्षक राजेश जोशी ने किया। सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्वाचन हुए जिसमें ।शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह बघेल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, सचिव सत्येंद्र बघेल, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, सहसचिव हेमलता शर्मा, सदस्य बंशीलाल साहू, जितेन्द्रसिंह चौहान, शिवनारायण सराठे, शिवचरण जाट, ब्रम्हा शर्मा धीरजसिंह लोधी का चुनाव किया गया। निर्वाचन के बाद सम्मेलन में सभी चुने गए पदाधिकारियों से संघ, शिक्षा, शिक्षक एवं राष्ट्र हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई। चुने गए पदाधिकारियों का रायसेन ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पुष्पाहार से स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर संघ के विजय यादव, मनोज शाक्या, पुष्पा प्रजापति, प्रेमनारायण भदौरिया, छीतूसिंह मौर्य, गणेशराम चिढार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इनकी नियुक्तियों पर शिक्षकों द्वारा खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।

 

Next Post

रायसेन: नर्मदा में रेत उत्खनन, नदी की धार रोककर पुल और सड़क तक बना रहे

Sun Jun 1 , 2025
रायसेन। रेत ठेकेदार सरकार के अनुबंध में लिखी शर्तों का उल्लंघन कर नर्मदा नदी से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। रेत निकालने के लिए नर्मदा नदी की धार रोककर पुल और सड़क बनाने में भी संकोच नहीं किया जा रहा है। बौरास उदयपुरा कैलकच्छ देवरी बगलवाड़ा बरेली केतोधान में […]

You May Like