हनुमना और मऊगंज कालेज में बनाए गए लर्निंग लायसेंस

नवभारत न्यूज

मऊगंज, 10 जनवरी, परिवहन विभाग रीवा द्वारा आज कॉलेज के छात्रों के लिए मऊगंज जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया.

लगभग 100 से ज़्यादा की संख्या में छात्र छात्राए उपस्थित रहे. शिविर में छात्रो को लाइसेंस स्वयं से बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।जिसमे छात्रो को आधार कार्ड के माध्यम से उनका ऑनलाइन लाइसेंस बनाकर छात्राओ को दिया गया. छात्रो को यातायात और रोड सेफ्टी के बारे में भी बताया गया. साथ ही उन्हें अपने घर परिवार के पाँच सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया. आज के लाइसेंस शिविर में 52 फेसलेस लाइसेंस बनाए गए. आज के शिविर में परिवहन विभाग के अलावा महाविद्यालय से प्राचार्य बी एल मौर्या,डॉ उमेश कुमार पाठक,डॉ चंद्रमौलि शुक्ला प्राचार्य आदि स्टाफ उपस्थित रहे. सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के द्वारा रीवा और मऊगंज जिले में यातायात और रोड सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है.

Next Post

रेलवे परियोजना के कार्यों में भू अर्जन की सभी बाधाएं दूर करें: उप मुख्यमंत्री

Fri Jan 10 , 2025
ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का का कार्य तेजी से पूरा कराएं: उप मुख्यमंत्री मार्च तक बघवार तथा मई तक रामपुर नैकिन पहुंच जाएगी ट्रेन नवभारत न्यूज रीवा, 10 जनवरी, कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. बैठक […]

You May Like