
ग्वालियर। जन उत्थान न्यास द्वारा 7 सितम्बर को सायं 4 बजे स्थानीय अटल बिहारी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय कैम्पस में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक सम्मान समारोह में 2500 शिक्षक एवम् शिक्षिकाओं का सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में जन उत्थान न्यास संस्था के अध्यक्ष डॉ सतीश सिकरवार विधायक, कार्यक्रम के संयोजक संजय कट्ठल एवम् डॉ राकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस शिक्षक सम्मान समारोह में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ सिकरवार ने कहा कि जन उत्थान न्यास शहर विभिन्न आयोजन समय समय पर आयोजित करता है मेधावी छात्रों का सम्मान सामूहिक विवाह इसके अतिरिक्त समय समय पर विभिन्न आयोजन करते हैं। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य उपाध्यक्ष विनोद जैन कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे अवधेश कौरव उपस्थित थे।
