आईएलओ की 113 वीं बैठक में भाग ले रहे हैं मांडविया

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया स्विटजरलैंड के जेनेवा में अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के अंतराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन(आईएलसी) की 113 वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री मांडविया आईएलसी में भारत में श्रम सुधार और कल्याण की दिशा में चल कदमों की जानकारी देंगे तथा श्रम संबंधी मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे। आईएलसी की यह बैठक 10 जून से 12 जून तक चलेगी। आईएलसी की यह वार्षिक बैठक है जिसमें श्रम से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाता है।

श्री मांडविया के साथ प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव वंदना गुरनानी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।

जेनेवा पहुंचने पर श्री मांडविया ने शहर के आरियाना पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि महात्मा गांधी का शांति और एकता का आह्वान विश्व सद्भाव को प्रेरित करता है।

 

Next Post

नाबालिग की कस्टडी के लिए पेश की गयी फूफा की रिपोर्ट

Tue Jun 10 , 2025
  जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में बाल कल्याण समिति की निगरानी में रहने वाली नाबालिग की कस्टडी सौंपने के लिए फूफा की सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच रिपोर्ट पेश की गयी। हाईकोर्ट जस्टिस ए के सिंह तथा जस्टिस अमित सेठ की युगलपीठ ने रिपोर्ट की प्रति सरकारी अधिवक्ता को उपलब्ध […]

You May Like

Play sound