फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म मन्नू क्या करेगा? का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

क्यूरियस आईज़ सिनेमा के बैनर तले शरद मेहरा द्वारा प्रोड्यूस और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नए चेहरे व्योम और साची बिंद्रा नज़र आएंगे, जिनकी शानदार केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का दिल जीत रही है। इनके साथ सहायक कलाकारों में विनय पाठक, कुमार मिश्रा और चारू शंकर जैसे नाम भी शामिल हैं।पहले ही फ्रेम से फिल्म की वाइब बेहद ताज़गी भरी और रंगीन नज़र आती है। व्योम और साची की प्यारी सी केमिस्ट्री दर्शकों को तुरंत उनका दीवाना बना देती है। ये दोनों सहज, मनमोहक और पुराने ज़माने की रोमांटिक जादू को नए ट्विस्ट के साथ लेकर आते हैं।

ट्रेलर रोमांस के हर रंग की झलक दिखाता है, फिर वो चाहे मस्ती हो, ड्रामा हो, दिल टूटने की कसक हो या खुद को खोजने की खुशी हो। ‘मन्नू क्या करेगा?’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा प्रेमी

Wed Aug 27 , 2025
शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में एक युवक ने हड़कंप मचा दिया. वह अपनी प्रेमिका शबाना से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने परिवार और गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वह टावर से कूदकर जान दे […]

You May Like

मनोरंजन