मोदी के पांच फरवरी को महाकुंभनगर आने की संभावना

लखनऊ 21 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में श्री मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्री मोदी पांच फरवरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होंगे। इस दौरान, उनके कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

उन्होने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी।

सूत्रों के अनुसार 22 जनवरी को योगी मंत्रिमंडल की बैठक महाकुंभनगर में आयोजित होगी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कुंभ के दौरान मंत्रिमंडल की बैठक त्रिवेणी की रेती पर बने पांडाल में आयोजित की गयी थी।

Next Post

गुलमर्ग और सोनमर्ग में ताजा हिमपात

Tue Jan 21 , 2025
श्रीनगर, 21 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में सोमवार रात भर ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू […]

You May Like