रानी कमलापति से बनारस तक चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल

भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के रानी कमलापति से उत्तरप्रदेश के बनारस तक कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पमरे के भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 फरवरी,17 फरवरी, 20 फरवरी को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 फरवरी,18 फरवरी एवं 21 फरवरी को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी, 05 शयनयान श्रेणी और 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

 

Next Post

मध्यप्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएँ- यादव

Tue Jan 28 , 2025
भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के पहले दिन टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट […]

You May Like