राहुल गांधी पर कटाक्ष, चौराहे पर बहन को चूमना भारतीय संस्कृति नहीं: विजयवर्गीय

शाजापुर। मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे।

वर्तमान में जो हमारे नेता प्रतिपक्ष हैं, वो अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन है, जो अपनी जवान बहन-बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है। ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं।

विजयवर्गीय ने ये बात शाजापुर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

Next Post

नदी में डूबी 7 वर्षीय बच्ची, मौत

Thu Sep 25 , 2025
सीधी। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बम्हनी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐंठी, बैगान टोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय निवासी आरती उर्फ सोविता बैगा, पुत्री रामसिया बैगा उम्र 7 वर्ष सुबह करीब 10 बजे नहाते समय नदी में डूब गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची को […]

You May Like