कंटेनर ने गोवंशों को रौंदा,10 की मौत, 3 घायल

​नरसिंहपुर। भोपाल- जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ढिलवार- मदनपुर स्थित ‘जलसा ढाबा’ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे और मार्ग पर बैठे गोवंशों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में 10 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय नेशनल हाईवे-45 पर गोवंश सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज़ रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात कंटेनर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए l गोमाता की मृत्यु को लेकर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशुकल्याण अधिकारी जी सी सी आई के प्रदेश प्रभारी भागीरथ तिवारी ने तुरंत सूचना मिलते ही सक्रिय होकर हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि से बात की ओर संबन्धित बोर्ड के पदाधिकारियों से बात करने के बाद हिमाचल प्रदेश से मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि मदन लाल पटियाला ने कलेक्टर से बात करते हुए कहा कि मूक पशुओं की मृत्यु किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए इस बात को लेकर कलेक्टर ने श्री पटियाला को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गौमाताओं को हटा दिया है अब भविष्य में इस तरह की घटना न होने की बात भी कही l

Next Post

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने ली जे-म्युंग चुनिंदा अनिवार्य सैन्य सेवा और तकनीक पर आधारित छोटी सेना की वकालत की है।

Thu Aug 13 , 2026
सोल, 13 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सेना को घटाने का आह्वान किया है। श्री जे-म्युंग ने गुरुवार को चुनिंदा सैन्य भर्ती और तकनीक पर आधारित एक छोटी सेना की ओर बढ़ने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार कम होती जन्म […]

You May Like