नदी में डूबी 7 वर्षीय बच्ची, मौत

सीधी। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बम्हनी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐंठी, बैगान टोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय निवासी आरती उर्फ सोविता बैगा, पुत्री रामसिया बैगा उम्र 7 वर्ष सुबह करीब 10 बजे नहाते समय नदी में डूब गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई।सूचना मिलने पर बम्हनी चौकी पुलिस मौके में पहुंची, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

Next Post

छतरपुर में नवरात्रि की धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thu Sep 25 , 2025
छतरपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्रि के चौथे दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। शहरवासियों ने माता रानी की पूजा-अर्चना और रंगारंग झांकियों का आनंद लिया। नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था […]

You May Like