हरियाणा: 419 शिक्षकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति

चंडीगढ़, (वार्ता) हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को कहा कि शिक्षा विभाग ने रेस्ट ऑफ काडर के 419 शिक्षकों को प्रिंसिपल पदोन्नत किया है, जिनमें 409 पीजीटी और 10 हेडमास्टर शामिल हैं।

श्री ढांडा ने कहा कि इसके अलावा मेवात काडर के प्रिंसिपलों को प्रमोट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीईओ व डीईओ की प्रमोशन व शिक्षकों का तबादला भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आगामी पाठ्यक्रम इस तरह से बनाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी चुनौतियों को निपटान कर सकेंगे। साथ ही कौशल आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

‘दिशा मौत मामले में नए सिरे से जांच की मांग वाली याचिका पर मांगा जवाब’

Thu May 1 , 2025
मुंबई (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के पिता की ओर से दायर याचिका पर जवाब दाखिल करे, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे और शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त समेत अन्य पर उनकी बेटी की मौत […]

You May Like