रेलवे स्टेशन रोड अंधेरे में, बस स्टैंड और नगर गंदगी से बेहाल

मक्सी, 30 जून. नगर परिषद मक्सी की लापरवाही के चलते शहर की मूलभूत व्यवस्थाएं बदहाल होती जा रही हैं. एक ओर मक्सी जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. हालात ऐसे हैं कि दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने फैली गंदगी तक स्वयं साफ करना पड़ रही है. इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

मक्सी जंक्शन रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां दिन-रात यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है. इसके बावजूद स्टेशन रोड की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है. हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है. मक्सी बस स्टैंड स्थित माधवराव सिंधिया प्रतिमा के पीछे लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. कचरे के ढेर और फैली गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है. बदबू के कारण राहगीरों और बस यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से यह स्थान धीरे-धीरे गंदगी का केंद्र बनता जा रहा है. मवेशियों से फैलती गंदगी से दुकानदार खुद ही दुकान के सामने की सफाई करते है .बस स्टैंड क्षेत्र में सुबह से ही आवारा मवेशी दुकानों के सामने गंदगी फैला देते हैं. नगर परिषद की ओर से समय पर सफाई नहीं होने के कारण दुकानदारों को मजबूरन अपनी दुकानों के सामने की सफाई स्वयं करनी पड़ती है. दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों के सामने इस स्थिति से उन्हें रोजाना शर्मिंदगी उठानी पड़ती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया.

Next Post

कोडीन कफ सिरप की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
सीधी। जमोड़ी थाना पुलिस ने नशे पर वार करते हुए कोडीन कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लाख की स्कॉर्पियो जब्त किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में थाना जमोड़ी पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त आनरेक्स […]

You May Like