राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनका नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय में हस्तक्षेप नहीं किया। इस फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव से जुड़ी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। अब मीनाक्षी को नए सिरे से चुनाव याचिका दाखिल करनी होगी और उसके फैसले का इंतजार करना होगा।

.....

Next Post

पीएम के 12 साल: नारी सशक्तिकरण को नई गति मिली, महिलाएं राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में शामिल हुईं- सीएम डॉ यादव

Fri Jun 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी तू नारायणी की भावना को आगे बढ़ाते हुए पिछले 12 वर्षों में देश में नारी सशक्तिकरण के महाअभियान को नई गति और नई शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज […]

You May Like