दुकानों की दिन में रेकी कर रात में करते थे चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।रातीबड थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी की 2 घटनाओं का शनिवार को खुलासा किया. चोरी की घटना मे उपयोग किए जाने औजार , स्कूटी सहित चोरी का सामाना जिसमें कॉपर वायर, पीतल के बुस के साथ अन्य इलेक्ट्रिक सामान बरामद किए गए है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये आंकी गई है. तीन दोस्त मिलकर चोरी की योजना बनाते हुए इसे अंजाम देते थे. आरोपी हार्डवेयर दुकानों की दिन में रैकी करते थे. रात के समय मौका मिलते ही ताला तोडकर दुकान के अंदर रखे कॉपर वायर सहित मंहगे सामान की चोरी करते थे. आरोपियों में से एक व्यक्ति दुकान का ताला तोडकर चोरी करता था और उसके साथी बाहर रहकर निगरानी करते थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 सितंबर को ग्राम सेमरी बाजाप्ता निवासी फरियादी ने पुलिस शिकायत की थी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि सिकंदराबाद रोड शांति बिहार मार्केट में उसकी दो दुकानें चलाती. 29 सितबंर को रात के समय दोनों दुकानो का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरी की घटना की शिकायत दूसरे फरियादी निवासी बडझिरी ने 16 अगस्त को दर्ज कराई थी. फरियादी ने बताया कि 13 अगस्त को रात के समय ही उनकी दुकान से बिजली के तारों की चोरी हुई थी.

पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए संदेहियों के आने जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू की. पुलिस ने इस दौरान शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों सहित कालोनी की गलियों के करीब 650 कैमरों की फुटेज खंगाली. तीनों संदेहियों को चिन्हित कर पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो सभी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया. आरोपियों की पहचना 24 वर्षीय पम्मी ऊर्फ फरमान निवासी निशातपुरा, 18 वर्षीय रिजवान निवासी हनुमानगंज और सलीम चौक काजी कैंप के रहने वाले शाहिद के रूप में हुई है.

Next Post

WCL अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगी आग से मचा हड़कंप

Sat Oct 11 , 2025
सारनी। आइसोलेशन वार्ड में लगी आग कारण अज्ञात है बड़ी दुर्घटना होने से टली, समय रहते आग पर पाया काबू। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को दिन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग धीरे-धीरे फैलते हुए चार से पांच बेडों के […]

You May Like