ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र में सीमांकन शुरू होते ही कई लोगो के निकल रहे अतिक्रमण

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई से 5 किमी तक मां ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा दिए गए है। कलेक्टर के आदेश पर शनिवार से राजस्व टीम द्वारा सीमांकन प्रारंभ किया गया है। जिसमे की किसानों के ताप्ती नदी पर अतिक्रमण निकल रहा है।जो नदी के प्रवाह क्षेत्र में खेती कर रहे है। गौरतलब है कि नगर से लेकर 5 किमी तक ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग द्वारा प्रवाह क्षेत्र के दोनों ओर के भूमिस्वामियो को नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद शनिवार दोपहर से स्मृति भवन के पीछे स्थित आरा मशीन के पास से ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र की नपाई राजस्व निरीक्षक रवि पदाम,कमल परते,पटवारी सोहबत धुर्वे,आशीष पवार,मुकेश भारत, चंद्रभान बारस्कर सहित नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। राजस्व टीम द्वारा ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र के खसरा नंबर 580,574,563,539,731,762, 864 एवं 872 का सीमांकन किया जाना है। सीमांकन तीन दिनों तक चलेगा।सीमांकन में जिन लोगो का अतिक्रमण पाया जाएगा,नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Next Post

देवास से बाइक चुराने कार से आता था चोर गिरोह

Sun Apr 6 , 2025
भैरूंदा। देवास जिले के शातिर चोर कार और बस से आते थे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइक चोरी रफूचक्कर हो जाते थे. गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार 27 मार्च को फरियादी घनश्याम शर्मा भैरुंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में […]

You May Like