ओंकारेश्वर में 42 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत

ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के चंद्रायणगढ़ में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश पिता हीरालाल भील, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महेश पहले डूकिया गांव का रहने वाला था और कुछ समय पहले ही चंद्रायणगढ़ में आकर रहने लगा था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

देश में संपीड़ित बायोगैस क्षेत्र को बढावा देने के लिए 23,731 करोड़ रुपये की गोबरधन योजना मंजूर

Thu Aug 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 अगस्त (वार्ता) सरकार देश में संपीड़ित बायोगैस को बढावा देने और इसे भविष्य के ऊर्जा स्रोतों का प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए 23 हजार 731 करोड़ रूपये के कुल खर्च के साथ दस वर्ष के लिए गोबरधन योजना शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की […]

You May Like