छेरछेरा पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चिखली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राजनांदगांव, 03 जनवरी 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व छेरछेरा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ शनिवार को राजनांदगांव पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चिखली पुलिस ने हुड़दंग और धमकी की घटनाओं में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेरछेरा पर्व के दौरान चिखली चौकी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा विवाद कर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतकर्ताओं को ही धमकाने और पुलिस में रिपोर्ट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों की गतिविधियों से क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका बनी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में सुरज राम मंडावी (28 वर्ष), निवासी शंकरपुर, वार्ड क्रमांक 10, कुनाल यादव (19 वर्ष), निवासी शांतिनगर, वार्ड क्रमांक 12 और भूपेन्द्र साहू (26 वर्ष), निवासी लखोली, वार्ड क्रमांक 35 का नाम शामिल है।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।

 

 

Next Post

देर रात दो दुकानों में आग लगने से सामान जलकर राख

Sat Jan 3 , 2026
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय के सामने देर रात दो दुकानो में भीषण आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी यह जांच का विषय है आशंका है कि सरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की […]

You May Like