
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय के सामने देर रात दो दुकानो में भीषण आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी यह जांच का विषय है आशंका है कि सरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. रात में ही किसी तरह से आग पर काबू पाया गया.
रात लगभग 2 बजे गणेश कलेक्शन और गुप्ता हैंडलूम स्टोर के अंदर से धुआ और आग की लपटे उठती देख स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी. मौके पर दमकल की टीम पहुंची और बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया. आग इतनी तेज फैल चुकी थी कि दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जल गया. रात में ही दुकान संचालक भी पहुंच गये. आगजनी की घटना में दोनो दुकानो को मिलकर लगभग 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है. इतना ही नही गणेश कलेक्शन में एक लाख रूपया कैस रखा था जो जल गया. आग कैसे लगी यह जांच का विषय है, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फोटो देख रही है. हालाकि कुछ लोगो का कहना है कि सरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई है या फिर विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगी होगी, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. समय पर आग अगर न बुझाई जाती तो और भी दुकानो में आग फैल सकती थी. रात का समय होने के कारण भीड़ नही थी नही तो आवागमन भी बाधित होता और आग बुझाने में मसक्कत करनी पड़ती.
