ट्रंप बनाम मेलोनी: फोटो से बिगड़े कूटनीतिक रिश्ते, ट्रंप ने कहा वो फोटो के लिए उत्सुक थीं, मेलोनी बोलीं झूठ

वाशिंगटन। जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप की एक टिप्पणी पर मेलोनी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पलटवार किया है।

ट्रंप ने दावा किया कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक थीं और उन्होंने फोटो लेने का आग्रह किया था। ट्रंप ने कहा, वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक थीं। उन्होंने मुझसे तस्वीर लेने के लिए कहा।

ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने वीडियो संदेश जारी कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत और अपमानजनक है। मेलोनी ने ट्रंप पर सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी के सामने कभी नहीं झुकी हैं और न ही इटली किसी के आगे झुकता है।

मेलोनी ने कहा, मैंने कभी किसी से भीख नहीं मांगी और न ही इटली ऐसा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को अपने सहयोगियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और जिस सख्ती का इस्तेमाल वह मित्र देशों के लिए करते हैं, उतनी ही दृढ़ता उन्हें अपने विरोधियों के खिलाफ भी दिखानी चाहिए।

जी-7 बैठक के बाद सामने आया यह विवाद अब दोनों नेताओं के रिश्तों और कूटनीतिक संवाद को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

Next Post

कटनी में भीषण सड़क हादसा: आरटीओ कार्यालय के सामने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

Fri Jun 19 , 2026
कटनी। आरटीओ कार्यालय के सामने हुए सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक शहडोल निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। […]

You May Like