कटनी में भीषण सड़क हादसा: आरटीओ कार्यालय के सामने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

कटनी। आरटीओ कार्यालय के सामने हुए सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक शहडोल निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मृतक एवं घायल की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

Next Post

दीक्षांत रिहर्सल के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं ने जमकर बहाया पसीना

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के 21 जून को प्रस्तावित आगमन और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह को लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत स्वर्णपदक विजेताओं, उपाधिधारकों तथा […]

You May Like