
वार्ड 45 के छगन मोहल्ले में शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहा था पार्षद
छिंदवाड़ा। सरकारी जमीन पर अपना ऑफिस बनाने के सपने संजो रहे वार्ड 45 के पार्षद भूरा भावरकर को वार्ड के लोगों के कोप का भाजन बनना पड़ा। बीती रात पार्षद भूरा भावरकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके वार्ड में घेर लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले हैं। पार्षद जैसे तैसे अपने साथी के साथ गाड़ी पर जान बचाकर भागे। इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इसके बाद पार्षद भूरा भावरकर देहात थाने पहुंचे। जहां उनकी शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें कि यह घटना क्रम तीन चार दिनों से चल रहा है। पार्षद भूरा भावरकर आंगनवाड़ी बनाने के नाम पर खुद का मकान बना रहे थे। वार्डवासी इन्हें तीन चार दिनों से समझा रहे थे। लेकिन यह अपनी नेतागिरी से लोगों को डरा घमका रहे थे। जो बीती रात मारपीट में बदल गया है।
