दो वर्षों से नहीं मिली हम्मालों को मजदूरी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा नगर में शासकीय खरीदी केंद्रों पर दो वर्षों से काम कर रहे हम्माल मजदूरी न मिलने से परेशान हैं। ये मजदूर किसानों से खरीदे गए गेहूं, धान, सरसों, मूंग, उड़द की तुलाई, सफाई, बोरियों में भराई तथा ट्रकों में माल चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत की मजदूरी अब तक नहीं मिली है। भगवान अहिरवार, सूरज अहिरवार, शाहिद, अभिषेक सहित करीब 70 से अधिक हम्मालों ने थाने में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है और एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया है। मजदूरों के अनुसार चार खरीदी केंद्र प्रभारियों- संतोष लोधी (6 लाख रुपये), करौंदी समिति प्रबंधक (85 हजार रुपये), डोमल साहू (1.5 लाख रुपये) और माधव लोधी (80 हजार रुपये) पर कुल मिलाकर दस लाख रुपये से अधिक की मजदूरी बकाया है, जिसे मांगने पर वे टालमटोल कर रहे हैं। अनुविभाग अधिकारी राजस्व सी जी गोस्वामी ने बताया कि शिकायती आवेदन कलेक्टर को भेजा गया है और उनके निर्देश पर मजदूरों को भुगतान कराया जाएगा। वहीं एसआई संजय सिंह ने भी आवेदन की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Next Post

10 लाख दीपों से जगमगाएगा सागर

Wed Sep 16 , 2026
सागर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियां व्यापक जनभागीदारी और बेहतर विभागीय समन्वय के साथ समय-सीमा में […]

You May Like