मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक संपन्न, 3 सदस्यों ने ली प्रांतीय सदस्यता

दमोह.मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह की मासिक बैठक 5 जुलाई को पथरिया नगर में तहसील कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके निराकरण के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। संघ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यों से प्रांतीय सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया गया।इस दौरान राजकुमार सिंह रिटायर्ड स.उ.नि., दिनेश कुमार गोस्वामी रिटायर्ड स.उ.नि. और हरिचरण गर्ग रिटायर्ड प्र.आर. ने प्रांतीय सदस्यता ग्रहण की। तीनों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक में संघ के अध्यक्ष धनसिंह राजपूत, संरक्षक राजकिशोर सेन, डीपी तिवारी, आरके पाण्डे, रमेश तिवारी सहित करीब 35 पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Next Post

मनरेगा का नाम बदलकर गुमराह कर रही मप्र सरकार, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा रोजगार: कुणाल चौधरी

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने रविवार को मध्यप्रदेश सरकार पर ग्रामीण रोजगार और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मनरेगा का नाम बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही […]

You May Like