
जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत बंदरिया तिराहा स्थित ओजस इंपीरियल बिल्डिंग में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर के घर की छत से अज्ञात चोरों ने दो एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट और कीमती केबल पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि ए.पी.आर. कॉलोनी, कटंगा सदर निवासी डॉक्टर हितेश लोकवानी (35) बंदरिया तिराहा स्थित ओजस इंपीरियल बिल्डिंग में अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। चोरी की भनक उन्हें तब लगी जब घर का एसी बंद होने पर उन्होंने मैकेनिक को बुलाया। मैकेनिक ने छत पर जाकर देखा तो बताया कि एसी का आउटडोर यूनिट और केबल गायब है। इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। इसके अलावा छत पर लगा दूसरा लॉयड कंपनी का एसी आउटडोर यूनिट भी गायब था। यह यूनिट करीब 5 साल पुराना था, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।
