विधायक के बेटे के निधन के कारण नहीं हुआ रावण दहन, पुतले को खोलकर सुरक्षित रख दिया

भिंंड: भिंड में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के निधन के बाद नगर पालिका परिषद ने दशहरा कार्यक्रम रद्द कर दिया। पुष्पेंद्र का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद एमजेएस मैदान में होने वाला रामलीला मंचन और रावण दहन नहीं कराने का अचानक फैसला लिया गया।
नगर पालिका परिषद हर साल दशहरे पर रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन करती है। इस बार भी एमजेएस मैदान में तैयारियां की गई थीं। रावण का पुतला बनकर तैयार था और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही थीं।
कार्यक्रम रद्द होने के बाद रावण के पुतले को खोलकर सुरक्षित रख दिया गया। नगर पालिका के सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि विधायक के बेटे के निधन के कारण परिषद ने रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय लिया। पुतले को खोलकर सुरक्षित रखवाया गया है।

Next Post

परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस की जांच के लिए मानसा पहुंची सीबीआई टीम, गृह मंत्री के आश्वासन के बाद शुरू हुई कार्रवाई

Wed Oct 21 , 2026
मानसा,  एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम बुधवार को पंजाब के मानसा जिला पहुंच गई है। यह कदम तब उठाया गया है जब हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा में मृतक झोटा के […]

You May Like